• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित

Congress Organization Creation Campaign Meeting Held - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार शाम को माजरीकलां ब्लाक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक और जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करना इस दौरान कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में रायशुमारी की गई। एआईसीसी पर्यवेक्षक भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में मुंडावर विधायक ललित यादव, वरिष्ठ नेता डॉ. आरसी यादव, कांग्रेस नेता संजय यादव, योगेश मेहता, अजय यादव कान्हावास,शर्मिला यादव, बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, माजरीकलां ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेखावत, तुलाराम यादव, प्रदीप यादव, संदीप जांगिड़ भीमसिंहपुरा, इंद्रपाल यादव, कैलाश, डॉ. रणजीत यादव, डॉ. राज सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Organization Creation Campaign Meeting Held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror, congress, aicc observer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved