• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद-विधायक कोष के कार्यों और स्वच्छता को गति देना हमारी प्राथमिकता : बहरोड़ प्रधान सरोज बस्तीराम यादव

Accelerating works from MP-MLA funds and sanitation is our priority: Behror Pradhan Saroj Bastiram Yadav - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को बहरोड़ प्रधान सरोज बस्तीराम यादव की अध्यक्षता में विकास कार्यों, स्वच्छता-सफाई तथा सांसद और विधायक निधि (MP/MLA LAD) से चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रधान यादव ने कहा कि सांसद और विधायक कोष से स्वीकृत विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करवाना तथा स्वच्छता कार्यों को गति देना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।स्वच्छता कार्यों में लगे नालों की सफाई एवं कचरा उठाने वाली फर्मों के प्रोप्राइटर्स ने समय पर भुगतान की मांग उठाई। इस पर विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की बात कही गई।
बैठक में विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश बावता, अतिरिक्त विकास अधिकारी मुरारी लाल मीणा, सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र यादव, बलवंत सिंह यादव, केवल कृष्ण मांड्या, सुभाष भवालीया, सहायक अभियंता ओमप्रकाश सैनी, कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र सिंघल, पूजा सैनी, सीमा गुप्ता, AAO पुष्परतन यादव, ग्राम विकास अधिकारी कंवर सिंह यादव, संदीप कुमार, गोविंद सेन, ललिता यादव, योगेश यादव, विकास चौधरी, संजय गुप्ता, सतीश यादव, धीरज जाट, सुनीता यादव, पूनम सोनम, एसबीएम प्रभारी रीना, सोना, कमल यादव, कविता चौधरी सहित दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accelerating works from MP-MLA funds and sanitation is our priority: Behror Pradhan Saroj Bastiram Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accelerating, works, mp-mla funds sanitation, priority, behror, pradhan saroj bastiram yadav, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved