• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जसाई में विकास की नई राह : सीवर लाइन का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने बांटे लड्डू, सरपंच ने किया शुभारंभ

A new path to development in Jasai: Villagers distributed sweets as sewer line work began, Sarpanch inaugurated the project. - Kotputli-behrore News in Hindi

मुंडावर/सोडावास। मुंडावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसाई में शुक्रवार को विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। सोडावास-अजरका मार्ग (स्टेट हाईवे 52) पर स्थित जसाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इस कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना के साथ कार्य का श्रीगणेश सीवर लाइन डालने का कार्य मुख्य सड़क मार्ग से पूर्ण चौधरी के घर तक किया जाएगा। शुक्रवार को जसाई सरपंच वीरू शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद कार्य का शुभारंभ किया गया। सरपंच ने कहा कि गांव को गंदगी और जलभराव की समस्या से मुक्त कराने के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
लड्डू बांटकर मनाई खुशी
गांव में सीवर लाइन का कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की खुशी में ग्रामीणों ने मौके पर ही लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जश्न मनाया। ग्रामीणों का कहना है कि सीवर लाइन बनने से गांव की गलियों में होने वाले कीचड़ और जलभराव से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य जन
इस अवसर पर शेरसिंह चौधरी, हरिसिंह चौधरी, लीलाराम चौधरी, हीरालाल चौधरी, रामानन्द चौधरी, दिनेश शर्मा, सुमेर जागीरदार, करण सिंह चौधरी, सीताराम चौधरी, ईश्वर पंच, रुपचंद योगी, सरजीत चौधरी, हंसराम चौधरी, रामसिंह चौधरी, सन्तू चौधरी, धर्मपाल सिंह, डॉ. सत्यपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A new path to development in Jasai: Villagers distributed sweets as sewer line work began, Sarpanch inaugurated the project.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new path, development, jasai, villagers, distributed, sweets, sarpanch inaugurated, project, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved