• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

KDA की विज्ञप्ति पर व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन: ओम बिरला के आश्वासन पर भी दस्तावेज जमा न कराने का ऐलान

Traders protest against KDAs release: Announcement of not submitting documents even after Om Birla assurance - Kota News in Hindi

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा 15.11.2025 को समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञप्ति के खिलाफ रंगपुर रोड व्यापार संगठन ने अग्रवाल धर्मशाला, कोटा जंक्शन पर व्यापारियों की एक वृहद सभा आयोजित की। इस सभा में लगभग 300 व्यापारियों ने भाग लिया और केडीए द्वारा अपने प्रतिष्ठानों और निवासों को हटाने की कथित कार्यवाही के विरोध में एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की कि केडीए अनुचित रूप से भीमगंजमंडी-रंगपुर रोड क्षेत्र के आसपास बसे लगभग 190 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और निवासों को हटाने की कार्यवाही करने पर आमादा है। केडीए ने 30 नवंबर तक इन संपत्तियों के स्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ व्यापारी अनिल जैन, मनीष शर्मा, जीतेन्द्र खजांची, विवेक शुक्ला और सतीश विजयवर्गीय ने अपने विचार रखते हुए केडीए की कार्रवाई को अनुचित बताया। व्यापारियों ने बताया कि वे 16.11.2025 को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला से मिले थे। बिरला ने तब स्पष्ट आश्वासन दिया था कि किसी भी व्यापारी को उनके स्थान से नहीं हटाया जाएगा और उन्हें 15.11.2025 की विज्ञप्ति के अनुपालन में कोई भी स्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, व्यापारियों ने इस बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की कि बिरला जी द्वारा विश्वास दिलाने के बावजूद, केडीए ने अभी तक कोई भी सुचना या नई विज्ञप्ति जारी नहीं की है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने ओम बिरला के आश्वासन को 'अटल' बताया। उन्होंने कहा, "आपको ओम जी बिरला ने कोई भी स्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज जमा नहीं कराने के लिए कहा है, यह बात अटल है।"
जैन ने बताया कि उनकी अभी-अभी बिरला जी से इस सम्बन्ध में बात हुई है, और बिरला ने उन्हें रंगपुर रोड, कोटा जंक्शन क्षेत्र के सभी व्यापारियों को विश्वास दिलाने के लिए कहा है कि किसी को भी स्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज केडीए में जमा कराने की आवश्यकता नहीं है और न ही किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान/निवास पर तोड़फोड़ या भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी कोई भी कार्यवाही की जाएगी।
राकेश जैन ने खुद को व्यापारियों का प्रतिनिधि बताते हुए विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं और केडीए की 15.11.2025 की प्रेस विज्ञप्ति की अनुपालना में किसी भी ब्यापारी को कोई भी दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस विषय को व्यापारियों के हित में निस्तारित करने के लिए वचनबद्ध है, और आवश्यकता होने पर अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।
कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने भी बिरला के वादे को अटूट बताते हुए व्यापारियों को महासंघ के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सभा का संचालन मनीष शर्मा और अनिल जैन ने किया। इस वृहद सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, भीमगंजमंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चावला, भाजपा मंडल प्रतिनिधि सत्यप्रकाश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, रंगपुर रोड व्यापार संघ के वरिष्ट प्रतिनिधि अनिल ठाकुर और श्रीराम मंदिर कोटा जंक्शन के सभापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश वर्मा मंचासीन थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Traders protest against KDAs release: Announcement of not submitting documents even after Om Birla assurance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota kda protest, rangpur road traders, om birla assurance, rakesh jain bjp, bhimganjmandi traders, land acquisition dispute, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved