• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 5 मिनट में लगाए 311 पौधे

कोटा। डेरा सच्चा सौदा के गुरु डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पाक पवित्र अवतार माह एवं माता नसीब कौर के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवादारों ने पूरे हिंदुस्तान में पौधरोपण किया। इसी क्रम में कोटा के महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के कॉटेड वार्ड के पास अतिथियों सहित शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने 311 पौधे लगाए। साध-संगत ने मात्र पांच मिनट में सभी पौधे लगा दिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय सरदाना ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा लगाते हुए कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, जो दूसरों के लिए जीए, परहित के काम करें उसे असली मायने में जीना कहते हैं। और यह कार्य बखूबी डेरा सच्चा सौदा के गुरुजी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवादारों द्वारा इससे पूर्व भी अस्पताल में पौधरोपण एवं सफाई की सेवाएं दी गई हैं। जिला प्रशासन ने हमें 150 पौधे लगाने का टारगेट दिया था, जिसके बजाए सेवादारों ने 311 से अधिक पौधे लगाकर हमारा काम आसान ही नहीं किया, वरन दोगुने पौधे लगा दिए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शिवकुमार ने पौधरोपण को पुण्य का काम बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Servants planted 311 plants in 5 minutes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: servants planted 311 plants in 5 minutes, maharao bhim singh hospital kota rajasthan, shah satnamji green s welfare force wing, dera sacha sauda, saint gurmeet ram rahim singh insan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved