• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रक्तदान कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ

Married anniversary celebrated by donating blood - Kota News in Hindi

कोटा। कोटा में रक्तदान को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अब लोग अपने विशेष दिनों को यादगार बनाने और सेवा के लिए रक्तदान और एसडीपी कर लोगों की मदद का प्रयास कर रहे हैं. टीम जीवनदाता के संयोजक व लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन भुवनेश गुप्ता ने बताया कि लोगों में रक्तदान को लेकर काफी जागरूकता आई है। अब लोग वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिन व उत्सवों पर सेवा कार्य कर रहे हैं, साथ ही रक्तदान करने की परंपरा अपना रहे हैं। ऐसे में दिनेश पालीवाल व मनीषा पालीवाल ने अपनी शादी की 17वीं वर्षगांठ पर दोनों ने एक साथ रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी संदेश दिया कि वह ऐसे अवसरों पर रक्तदन करें। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि यह दंपत्ति पिछले 4 साल से नियमित अपने जन्म दिवस और वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान करता आ रहा है। कोविड के समय इनके परिवार में किसी को प्लाज्मा की आवश्यकता हुई थी, उस समय जब इन्होंने रक्तदान प्लाज्मा और एसडीपी की व्यवस्थाओं को देखा तो तभी से मन बनाया कि वह भी सेवा कार्य में तत्पर रहेंगे। गुप्ता ने बताया कि दिनेश पालीवाल अब तक 50 बार रक्तदान कर चुके हैं जबकि 10 बार एसडीपी दे चुके हैं। वहीं मनीषा पालीवाल चार बार रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान के प्रति बिटिया पारथी और रिदम को भी यह जागरुक कर रहे हैं। दिनेश व मनीषा पालीवाल का कहना है कि बच्चों में रक्तदान के संस्कार बचपन से ही आने चाहिए ताकी सेवा का ये नन्हा पौधा वटवृक्ष बन सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Married anniversary celebrated by donating blood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, blood donation coordinator, bhuvanesh gupta, dinesh paliwal, manisha paliwal, 17th wedding anniversary, donated blood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved