• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीआरपी ने यात्री के पास से बरामद किए 97 लाख रुपए

GRP recovered 97 lakh rupees from the passenger - Kota News in Hindi

-रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया यात्री कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने एक युवक के पास से 97 लाख की नगदी बरामद की है। पूछताछ में युवक रकम के बारे में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद जीआरपी ने लाखों की नगदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है। सामने ये भी आया है कि युवक कोटा से मुंबई जा रहा था। उससे पहले हो जीआरपी ने पकड़ लिया। उसके पास ट्रेन का टिकट भी नहीं था। संभावना जताई जा रही है ये रकम हवाला की हो सकती है। हालांकी जीआरपी हर पहलुओं की जांच में जुटी है। जांच के बाद बाद ही स्थिति साफ होगी। जीआरपी थाना सीआई मनोज कुमार सोनी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी अपराधों को रोकथाम के लिए अभियान चला रखा है। रात लगभग 1 बजे गश्त के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर फुटओवर ब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक जीआरपी को देखकर घबरा गया। उसको रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम निलेश नारायण येन्द्रे निवासी गांव कलकी थाना दापोली जिला रत्नागिरी महाराष्ट्र होना बताया। उसके पास एक पिट्ठू बैग था। बैग की तलाशी में करीब 97 लाख रूपए नगद मिले। इस रकम के संबंध में युवक से पूछताछ की। युवक जानकारी नहीं दे पाया। जिसके बाद धारा 102 सीआरपीसी मैं रकम को जब्त किया। युवक को गिरफ्तार किया। इतनी बड़ी रकम कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था इस बारे में युवक से पूछताछ की जा रही है। जब्त रकम के बारे में आयकर विभाग को सूचना दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GRP recovered 97 lakh rupees from the passenger
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota railway station, grp, 97 lakh, cash recovered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved