• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कांग्रेस ने किया भाजपा विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन

District Congress demonstrated outside BJP MLAs residence - Kota News in Hindi

- विधायक मदन दिलावर को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दी खुली चुनौती, किसी कैंप में दाखिल होकर दिखा दे विधायक दिलावर, निकाल देंगे बाहर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पर विधायक ने की थी टिप्पणी कोटा । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडगे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में भाजपा विधायक मदन दिलावर के आवास के बाहर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कोटा शहर पुलिस द्वारा विधायक मदन दिलावर के आवास पर भारी पुलिस बल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन दिलावर के आवास पर प्रदर्शन कर विधायक का पुतला जलाया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है विधायक मदन दिलावर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने चाहिए और उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए।
इसके साथ ही त्यागी ने दिलावर को खुली चुनौती दी और कहा कि अब किसी कैंप में दाखिल होकर इस तरह की हरकत की तो उन्हें कैंप से ही बाहर निकाल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Congress demonstrated outside BJP MLAs residence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district congress, demonstrated outside, bjp mlas, congress national president mallikarjun kharge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved