• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्पताल में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Congressmen performed protesting against drinking water crisis in hospital - Kota News in Hindi

कोटा। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस ओर जेके लोन अस्पताल में इन दिनों मरीजो ओर तीमारदारों को पेयजल की किल्लत से जुंझना पड़ रहा है। अस्पताल में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमबीएस अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और कोटा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है की मरीजो ओर तीमारदारो को अस्पताल में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। तीमारदारो को दुकान से पानी खरीदना पड़ रहा है। कई मरीजों को अपने घर से ही पानी का कैम्पर लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में न तो वाटर कुलर की व्यवस्था है और ना ही ठंडे पानी की। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने अपने स्तर पर ही अस्पताल परिसर में पानी के कैम्पर लगाए। उन्होंने एमबीएस अधीक्षक से मिलकर तीन दिन में पेयजल की किल्लत को दूर करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर तीन दिन में अव्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो अस्पताल प्रशासन के किसी भी अधिकारी को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congressmen performed protesting against drinking water crisis in hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congressmen, drinking water, mbs hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved