• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

1100 दीपक से की चंबल की आरती

Chambals aarti with 1100 lamps - Kota News in Hindi

-शनिवार को होगा 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन कोटा। महाशिवरात्रि पर्व पर पंचमुखी सोमेश्वर सेवा समिति की ओर से भीतरिया कुंड में आयोजित करवाए जा रहे धार्मिक आयोजनों की कड़ी में शुक्रवार को चंबल की महाआरती की गई। इससे पहले सुबह रुद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें सवा लाख आहुतियां जजमानो ने दी। इसके बाद शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया जिसमें पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने पार्वती विदाई, गणेश विवाह का प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। शाम को 1100 दीपों से चंबल की आरती की गई। जिसमें साधु संत और सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पार्षद जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद विशेष श्रंगार होगा। सुबह रुद्र महायज्ञ की आहुतियां दी जाएगी जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद 19 जोड़ो के सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम शुरू होंगे। इसमें दोपहर 2:00 बजे से कन्याओं की निकासी निकाली जाएगी। बग्गी पर बैठाकर शिवपुर क्षेत्र में निकाली निकाली जाएगी। गोधूलि बेला में फेरे करवाई जाएंगे। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें 10000 से ज्यादा लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chambals aarti with 1100 lamps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, mahashivratri festival, mahaarti of chambal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved