नई दिल्ली/ कोटा । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच संसद भवन, दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोटा-बूंदी क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
बैठक का प्रमुख फोकस IIIT कोटा के सुदृढ़ीकरण और विस्तार तथा कोटा-बूंदी क्षेत्र में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक उन्नत बनाने पर केंद्रित रहा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा देश का एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है, जहां सड़क और रेल कनेक्टिविटी सशक्त है, आने वाले वर्षों में एयर कनेक्टिविटी भी सुगम हो जाएगी। हर वर्ष लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी आईआईटी एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा आते हैं। ऐसे में IIIT कोटा को और अधिक सशक्त एवं उन्नत बनाया जाना समय की आवश्यकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि IIIT कोटा को देश के IITs की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पर कहा कि आगामी 10 वर्षों में IIIT कोटा में विद्यार्थियों की क्षमता 25 हज़ार तक किए जाने की योजना बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत IIIT का समग्र उन्नयन (एन्हांसमेंट) किया जाएगा। संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की परिकल्पना को साकार किया जाएगा तथा नए और समसामयिक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने IIIT कोटा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन एनर्जी, ग्लोबल जॉब मार्केट की मांग के अनुरूप फ्यूचरिस्टिक कोर्सेज, एआई-सेंटर, पंप स्टोरेज, एटॉमिक स्टडीज सहित कई नई पहल शुरू किए जाने की परिकल्पना रखी।
कोटा क्षेत्र चंबल नदी क्षेत्र की प्राकृतिक समृद्धि एवं रावतभाटा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की उपस्थिति के कारण तकनीकी एवं ऊर्जा आधारित शिक्षा के लिए अत्यंत अनुकूल है। इन सभी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए IIIT कोटा को देश की आदर्श IIIT संस्थान के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है जिससे कोटा को देश में उच्च शिक्षा और टेक्नोलॉजी के हब के रूप में स्थापित किया जा सके।
इस दिशा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एक विशेष समिति गठित करने के निर्देश दिए, जो एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
बैठक में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का विषय भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि ‘नो योर कॉन्स्टिट्यूशन’ कार्यक्रम को कोटा-बूंदी के स्कूलों में व्यापक रूप से लागू किया जाए, ताकि विद्यार्थी भारत के संविधान की मूल भावना और मूल्यों से परिचित हो सकें। इसके साथ ही, उन्होंने देशभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित कर संसद भ्रमण (Parliament Visit) के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया, जिससे विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति समझ और जागरूकता बढ़े।
बैठक में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में पीएम श्री विद्यालयों की संख्या बढ़ाने, राजस्थान के लिए शिक्षा बजट में केंद्रीय अनुदान बढ़ाने, तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार जैसे अनेक विषयों पर भी विस्तार से विमर्श किया गया।
इस अवसर पर केंद्र और राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारी शामिल रहे। भारत सरकार की ओर से संजय कुमार, सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, धीरज साहू, अपर सचिव, स्कूल शिक्षा, विनीत जोशी, सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, रीना सोनोवाल, संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, राहुल सिंह, चेयरमैन, सीबीएसई, सौम्या गुप्ता, संयुक्त सचिव, तकनीकी शिक्षा, प्रियांक चतुर्वेदी, निदेशक, IIITs, प्रो. एन.पी. पढ़ी, निदेशक, IIIT कोटा तथा राजस्थान सरकार की ओर से कुलदीप रांका, ACS, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, राजस्थान, कृष्ण कुणाल, सचिव, उपस्थित रहे। इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता, लोक सभा में संयुक्त सचिव गौरव गोयल भी मीटिंग में उपस्थित रहे।
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope