• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार

Jhalawar history sheeter and his accomplice arrested with illegal weapons - Kota News in Hindi

कोटा। मोडक पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई कर झालावाड़ में कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन, एक अवैध देशी कट्टा, छह कारतूस और दो बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की हैं। एसपी (ग्रामीण) कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी अरुण माच्या व सीओ संजय सिंह चंपावत के सुपरविजन में एसएचओ राजेंद्र प्रसाद मीणा द्वारा बड़ी कार्रवाई कर हिस्ट्रीशीटर अंकित कुमार पुत्र अनिल सुमन (23) तथा इदरीश खान पुत्र सईद खान (25) निवासी थाना कोतवाली झालावाड़ को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। एसएचओ मोडक राजेंद्र प्रसाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान दो बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाश अंकित सुमन व इदरीश खान के पास एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन, एक अवैध देशी कट्टा, छह कारतूस मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। हिस्ट्रीशीटर अंकित के विरुद्ध 13 और इदरीश के विरुद्ध 2 गंभीर प्रकृति के अपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jhalawar history sheeter and his accomplice arrested with illegal weapons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, modak police, illegal weapons, arrested, history sheeter, kotwali police station, jhalawar, sp rural, kavendra singh sagar, crime news in hindi, crime news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved