• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आबकारी निरोधक दल की सघन नाकाबंदी की तीसरी सफलता

Third success of intensive blockade of Excise Prevention Team - Jodhpur News in Hindi

-महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर भारी वाहन ट्रक ज़ब्ती की हुई कार्यवाही जोधपुर। अन्य राज्य की अवैध शराब धरपकड़ के अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (जोन जोधपुर) रामचन्द गर्वा एवं आबकारी अधिकारी पेमाराम के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्रसिंह एवं सहायक आबकारी अधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल जिला जोधपुर के कार्य क्षेत्र में शनिवार को सघन नाकाबन्दी के दौरान आबकारी निरोधक दल फलोदी के पीओ कुनाराम ने एक महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर एक भारी वाहन 12 चक्का ( रजिस्ट्रेशन नम्बर - एचआर 61 सी 2900 में अवैध रूप से परिवहन कर लाई कुल 500 कार्टूनों में क्रमशः 100 कार्टून में रखी कुल 1200 बोतल मैकडॉवेल न.1 विस्की भरी, 100 कार्टूनों में 1200 बोतलें आल सीज़न विस्की भरी, 100 कार्टूनों में कुल 1200 बोतलें रॉयल चौलेंज विस्की भरी, 100 कार्टूनों में 1200 बोतलें रॉयल स्टेग विस्की भरी एवम् 100 कार्टून में 4800 पव्वे (180 एमएल क्षमता के) की बोतलें बरामद की। प्रत्येक बोतल 750 एमएल क्षमता की कम्पनी शील्ड हालात में पंजाब राज्य में बिक्री निमित्त बरामद हुई। ये सभी अंग्रेज़ी शराब भरी बोतलें बिना वैध परमिट के पंजाब राज्य में बिक्री निमित्त बरामद की गई। इस कार्यवाही में अभियुक्त ट्रक चालक शेरसिंह, निवासी गरवा, पीएस सिवाणी, ज़िला भिवानी(हरियाणा) को मौके से गिरफ्तार किया ।
इस कार्यवाही को अन्जाम देने वालों में जिले के प्रहराधिकारीगण कुनाराम ( पीओ फलोदी), गोरधनराम ( पीओ जोधपुर ग्रामीण), घिसाराम ( पीओ औसियाँ ), देवा राम, पीओ लालाराम, पीओ हरीराम, जमादार मनोहरसिंह, जमादार दीपसिंह, जमादार खिंवसिंह, सिपाहीगण गणपतराम, जयपालसिंह, भँवरलाल, मंगलाराम, सतवीरसिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Third success of intensive blockade of Excise Prevention Team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, campaign to arrest illegal liquor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved