• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वरांगन ने वृंदगान द्वारा श्रोताओं का मन मोहा

Swarangan mesmerized the audience with Vrindagan - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत की संवाहक सूर्यनगरी की सांगीतिक और सांस्कृतिक संस्था 'स्वरांगन' ने संगीत की वैदिक परंपरा वृंदगान से अपनी सांगीतिक प्रस्तुति दी। जिसमें राग-संगीत, ध्रुवपद, ख्याल, सरगम, श्लोक, स्तोत्र, बंदिशें, भजन, पद, गीत, ग़ज़ल और लोक संगीत का रंग बिखेरा। स्वरागंन की प्राचार्य सोनिया पुरोहित ने बताया कि स्वरांगन के 'वृंदगान' शृंखला की यह दूसरी प्रस्तुति थी जिसमें कुछ साधकों ने अनवरत तीन वर्ष तक स्वर, लय, ताल,अलंकार, राग की विधिवत् तालीम डॉ. अनूप राज पुरोहित के सानिध्य में रहकर प्राप्त की, जिसमें कौशिकी, रियाशी, स्नेहिल, माईशा, शारव, स्वरा, अनामिका, चिन्मय, महेश, नीलिमा जी प्रमुख हैं। अन्य नन्हें साधकों ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुति से सहयोग किया। संस्था की संरक्षक संस्थापिका शिक्षाविद विदुषी शंकुतला मेहता, डॉ. सुधा-विनय व्यास, अंतर्राष्ट्रीय ख्यातनाम छायाकार शिवजी जोशी सहित शहर के कई गुणीजन, सुधिजन और रसिकजनों उपस्थित थे। अंत में डॉ. अनूपराज ने राग भैरवी से समापन कर आगामी कार्यक्रम की शृंखला के बारे में बताया और सभी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swarangan mesmerized the audience with Vrindagan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, indian classical music\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved