• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृषि विश्वविद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर- 2026 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Special Intensive Revision (SIR) 2026 Awareness Program Held at Agricultural University - Jodhpur News in Hindi

-विद्यार्थियों एवं कार्मिकों ने जानी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में मतदाता सूचियां को त्रुटि रहित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से " विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के डॉ पी जोशी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कुलगुरु प्रो डॉ वीएस जैतावत ने की जबकि देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रोग्रामर्, डीओआइटी , अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनिल सोलंकी, असिस्टेंट प्रोग्रामर, डीओआइटी ने विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के कार्मिकों को मतदाता सूची वेरिफिकेशन के लिए संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने विशेष गहन परीक्षण (SIR) 2026 के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक निर्वाचक नामावली में छूटे नहीं तथा कोई भी अयोग्य व्यक्ति निर्वाचक नामावली में जुड़े नहीं। इसी उद्देश्य से यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने रजिस्टर्ड करने की संपूर्ण प्रक्रिया को निर्वाचन विभाग के बनाए वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस दौरान मौजूदा टीम ने मौके पर विद्यार्थियों को रजिस्टर्ड करवा कर समस्याओं का समाधान भी बताया।
इस मौके पर कुलगुरु प्रोफेसर जैतावत ने डीओआईटी की टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रायोगिक रूप से जानकारी देने के बाद प्रक्रिया काफी सहज और सरल हो गयी है। इससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को पत्र निर्वाचक नामावली में भाग लेने एवं अपने मतदान अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक अनुसंधान, डॉ एम एम सुंदरिया, निदेशक, प्रसार शिक्षा, डॉ जीवाराम वर्मा, निदेशक डीएसडब्ल्यू, डॉ सेवाराम कुमावत, निदेशक, पीएमई, डॉ रामदेव सुतालिया, निदेशक, शिक्षा, डॉ एस के मूंड, निदेशक एचआरडी, डॉ महेंद्र कुमार सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी , शैक्षणिक व अशैक्षणिक सदस्य व विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में आभार निदेशक, डीएसडब्ल्यू, डॉ सेवाराम कुमावत ने जताया। डॉ प्रियंका स्वामी ने मंच संचालन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special Intensive Revision (SIR) 2026 Awareness Program Held at Agricultural University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, agricultural university, sir, awareness program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved