• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन साल से फरार 15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

ruled accused, absconding for three years in a gang rape case, has been arrested. - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल ने वांछित एवं ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पिछले लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी. डी. नित्या ने बताया कि पुलिस थाना बोरून्दा में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी भजनलाल पुत्र सहीराम विष्नोई निवासी कोसाणा, थाना पीपाड़ शहर को साइबर सेल ने जालखा गांव से दस्तयाब किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में बोरून्दा थाने में धारा 498ए, 376डी, 384, 379 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था।
पुलिस मुख्यालय जयपुर और जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन तथा उप अधीक्षक पुलिस रतन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक मनफूल के नेतृत्व में कांस्टेबल किशोर दुकतावा की मुखबिर सूचना और तकनीकी डाटाबेस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में कांस्टेबल किशोर दुकतावा की मुख्य भूमिका रही। साथ ही पुलिस थाना पीपाड़ शहर के कांस्टेबल शेखर बाबल, दिलखुश और शेखर का भी सराहनीय योगदान रहा। जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ruled accused, absconding for three years in a gang rape case, has been arrested.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruled accused, absconding for three years in a gang rape case, has been arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved