• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू

Rajiv Gandhi Rural Olympic Games started - Jodhpur News in Hindi

-खिलाड़ियों ने जबर्दस्त उत्साह से विभिन्न स्पर्धाओं में दिखायी खेल प्रतिभा जोधपुर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जोधपुर जिले भर में ग्रामीण अंचलों में उत्साह से शुरूआत हुई। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 के जिला स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम का रंगारंग आगाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालड़ी मांगलिया में उप जिला प्रमुख विक्रम सिंह विश्नोई के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक भल्लूराम खींचड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रोहित कुमार, उपखण्ड अधिकारी (जोधपुर उत्तर) नीरज मिश्रा, केरू पंचायत समिति के विकास अधिकारी चतुर्भुज ढाका, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजूराम चौधरी, केरु सरपंच जितेंद्र चौधरी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केरु, रामलाल प्रजापत एवं मुख्य भामाशाह मोहन राम चौधरी उपस्थित थे।
अतिथियों ने ध्वजारोहण से खेल ओलंपिक का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली। प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ रस्साकशी की रोमांचक प्रतिस्पर्धा से हुआ।
उप जिलाप्रमुख विक्रमसिंह विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा एवं संयुक्त निदेशक भल्लूराम खींचड़ ने खेलों के महत्त्व, अनुशासन की सीख और सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला और प्रदेश सरकार की इस योजना को प्रदेश में खेल विकास और खिलाड़ियों के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास बताया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मशाल दौड़ ने सभी खिलाड़ियों में जोश भर दिया। महिलाओं की रस्साकसी आकर्षण का केन्द्र बनी रही।
आरंभ में अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य पुष्पा मीणा ने किया और प्रतियोगिताओं में उत्साहवर्धन के लिए उनके आगमन के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में गोपाराम चौधरी, विशनाराम, आखाराम, मंगलाराम, गणपत राम डऊकिया, मांगीलाल संत, अर्जुन सिंह आदि ग्राम्य प्रतिनिधियों के साथ ही विद्यालय स्टाफ सदस्यों कमल सिंह, धन्नाराम, लखन, बाबूलाल, अमराराम, मुल्तान राम, प्रहलाद, निम्बाराम, नीलम कुमारी, हम्माराम, तरुण, ज्योत्सना, विजयश्री, विमला, अर्चना आचार्य, सीमा, शारदा, प्रेमलता, विजय लक्ष्मी, प्रवीण कुमार लुक्कड़, गुलफसा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajiv Gandhi Rural Olympic Games started
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, rajiv gandhi rural olympic games, inaugurated, district head, vikram singh vishnoi\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved