• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महंगाई राहत कैंप में पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष ने किए पट्टे वितरित

Livestock Development Board chairman distributed pattas in inflation relief camp - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। मुख्यमंत्री गहलोत की मंशा अनुरूप आम जन को राहत के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जोधपुर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इन दिनों महंगाई राहत कैंप के साथ प्रशासन गांव एवं शहर के संग अभियान संचालित हो रहे है। इन शिविरों में आमजन को पात्रता अनुसार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हाथ-हाथों मिल रहा हैं। नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 71 एवं 72 का महंगाई राहत कैंप गणेश मंदिर रातानाडा में आयोजित हो रहा है। महंगाई राहत कैंप में मंगलवार को अध्यक्ष राज्य पशुधन विकास बोर्ड (राज्यमंत्री) राजेंद्र सिंह सोलंकी, जेठुसिहं परिहार, पार्षद रेखा परिहार, पार्षद प्रभुसिंह राठौड़, भरत वैष्णव, हीरासिंह गहलोत, शिवजी प्रजापत, सुरेश जॉगिङ, दिनेश पालीवाल, लूणकरण पालीवाल, शिविर प्रभारी उपायुक्त नगर निगम (दक्षिण) गोपाल परिहार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मनमीत कौर उपस्थित रहे। शिविर में राजेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा 4 वरिष्ठ नागरिकों को चलने में सुगमता के लिए छड़ी वितरित की गई। साथ ही नगर निगम दक्षिण द्वारा 69 ए के तहत तैयार 15 पट्टों का वितरण किया गया।
शिविर प्रभारी परिहार ने अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित लोगों देवें जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Livestock Development Board chairman distributed pattas in inflation relief camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, chief minister gehlot, inflation relief camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved