• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में केन्द्रीय कारागृह में सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश

Instructions to improve facilities in Central Jail in Jodhpur - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर के अध्यक्ष श्री चन्द्र शेखर शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक राजपाल सिंह व उपाधीक्षक श्री सौरभ सोनी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में स्वच्छता, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं के साथ-साथ जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा व उनके लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। रालसा जयपुर निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव पूर्णिमा गौड द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय कारागृह जोधपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजपाल एवं उपाधीक्षक सौरभ स्वामी, उप कारापाल महेश शर्मा साथ रहे। निरीक्षण के दौरान जेल में भोजन, साफ सफाई, चिकित्सा की व्यवस्थाएं माकूल पाई गई। सभी पुरुष बंदियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई। निरीक्षण जेल अधीक्षक राजपाल ने बताया कि पुरुष सेल में कुल 1548 पुरुष बंदी निरुद्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions to improve facilities in Central Jail in Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central jail, jodhpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved