• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ओसियां विधानसभा क्षेत्र का दौरा

District Election Officer visited Osian Assembly Constituency - Jodhpur News in Hindi

-सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश जोधपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर)श्री हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत समिति सभागार में 125 ओसियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में गुप्ता ने क्रिटिकल एंड वल्नरेबल पोलिंग स्टेशन, सुनिश्चित न्यूनतम सुविधायें, एमसीसी की पालना, होम वोटिंग, मतदान दल रवानगी ईवीएम वितरण एवं संग्रहण, महिला/यूथ/दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र, मतदान दिवस व्यवस्था आदि विषयों पर जानकारी ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने सौ एवं दो सौ मीटर दायरा निर्धारण, पोलिंग पार्टी समय पर पहुंचने, समय पर मॉक पोल एवं पोलिंग के पश्चात समय पर गंतव्य के लिए प्रस्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा एवं मतदान दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मूवमेंट बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव, रिटर्निंग अधिकारी राजीव शर्मा, उपाधीक्षक पुलिस मदन लाल समस्त सेक्टर अधिकारीगण, सेक्टर अधिकारीगण पुलिस उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Election Officer visited Osian Assembly Constituency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, assembly general election, district election officer, district collector, himanshu gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved