• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर ने बाईजी का तालाब के निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

District Collector inspected the development works under construction of Baiji Ka Talab - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बाईजी तालाब के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राकेश परिहार ने बताया कि तालाब के फ्लोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा छतरी, घाट की सीढ़ियों का कार्य प्रगतिरत है। जिला कलेक्टर गुप्ता ने संबंधितों को कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को चांद शाह तकिया मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जेडीए सड़क निर्माण का कार्य नियत समय पर शुरु कर सके। इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त देवेंद्र कुमार, जोधपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक (अभियांत्रिकी) महेंद्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियंता राकेश गहलोत, अधिशासी क्भियांता (सिविल) कानाराम सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector inspected the development works under construction of Baiji Ka Talab
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, district collector, himanshu gupta, inspection, construction, baiji talab, jodhpur development authority, superintending engineer, rakesh parihar, flooring work, stairs, chhatri, ghat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved