• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने पदभार संभाला

Chief Executive Officer Ashish Kumar Mishra took charge - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मिश्रा ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ अपने कक्ष में परिचयात्मक बैठक की एवं जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण कर आमजन को अधिकतम लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिश्रा का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि मिश्रा पूर्व में उत्तराखंड राज्य में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। साथ ही उन्होंने नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव के रूप में अतिरिक्त दायित्वों का भी निर्वहन किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Executive Officer Ashish Kumar Mishra took charge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, indian administrative service officer, ashish kumar mishra, took charge\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved