• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कठिन और अजीबो गरीब परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखना अटलजी से सीखा : वसुन्धरा राजे

I learned from Atalji how to maintain patience in difficult and unusual circumstances: Vasundhara Raje - Jhalawar News in Hindi

झालरापाटन। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि अटल जी के समय वे विदेश मंत्री थी, इसलिए पोकरण में परमाणु परीक्षण उनके सामने हुआ। कठिन और अजीबोगरीब परिस्थियों में धैर्य बनाये रखना उन्होंने अटलजी से सीखा। अटल जी कि वो पंक्तियां मेरे लिए प्रेरणा वाक्य है, जिनमें उन्होंने कहा कि बाधाएँ आती हैं आएँ, घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों में हँसते-हँसते, आग लगाकर जलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा। वे गुरुवार को झालरापाटन में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती पर बोल रही थी। उन्होंने झालरापाटन वासियों को अटल वन की सौगात दी। इस कार्यक्रम में 11 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अटलजी ने कारगिल युद्ध में सिद्ध कर दिया कि भारत दुश्मनों को सबक़ सिखाना अच्छे से जानता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना अटल जी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम थीं। राजे ने कहा कि अटल जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार किया। नदियों को जोड़ने की उनकी कल्पना बेमिसाल थी। अटल जी की दो पंक्तियां हमें विपरीत परिस्थियों में भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाती है, आओ फिर से दिया जलाएँ, भरी दुपहरी में अँधियारा, सूरज परछाई से हारा, अंतरतम का नेह निचोड़ें-बुझी हुई बाती सुलगाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ।
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि अटलजी जब पहली बार यूएन में संबोधन के लिए गए तो उन्होंने वहां हिंदी में भाषण दिया। उनके भाषण के बाद दुनिया के नेताओं ने तालियां बजाकर, खड़े होकर उनका अभिनंदन किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I learned from Atalji how to maintain patience in difficult and unusual circumstances: Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalrapatan, vasundhara raje, external affairs minister, atal bihari vajpayee, pokhran nuclear tests, 101st birth anniversary, atal van, 11000 saplings, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved