• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न

District level scrutiny and approval committee meeting concluded - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों के निर्णय हेतु मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं जिले में अधिक से अधिक कृषि आधारित उद्योग की स्थापना के लिए कृषकों, व्यापारियों, सहकारी समितियों, उद्यमियो को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विभिन्न इन्टरप्राइजेज एवं उद्यमी फर्मों के कुल 14 प्रकरण जिला कलक्टर के समक्ष प्रेषित किए गए जिन पर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए नियमानुसार अनुमोदन एवं निरस्तीकरण की उचित कार्यवाही की गई।
बैठक में कृषि विपणन विभाग कोटा के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक हरिचरण मिश्रा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक अमृतलाल मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. टी.ए. बन्सोड, मण्डी सचिव भवानीमण्डी डॉ. रामपाल कुमावत, मण्डी सचिव खानपुर फूलचन्द मीना, मण्डी सचिव झालरापाटन डॉ. हेमलता मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level scrutiny and approval committee meeting concluded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, rajasthan agricultural processing, agricultural business and agricultural export promotion policy, district collector, ajay singh rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved