• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमींदारा पार्टी की विधायक सोना देवी बावरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Zamindara Party legislator Sona Devi Bawri has accepted the Congress partys membership - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के समक्षजमींदारा पार्टी की रायसिंहनगर से विधायक सोना देवी बावरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार की दलित और महिला विरोधी नीतियों के कारण आज पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश व्याप्त है और भाजपा सरकार की दलित विरोधी सोच के कारण सोना देवी बावरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि सोना देवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गॉंधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर बिना किसी शर्त के कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सोना देवी के कांग्रेस पार्टी में आने से नौजवानों, महिलाओं व दलितों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में दलितों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं और उन्हें न्याय दिलवाने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर अत्याचार हो रहे हंै, परन्तु उनको न्याय दिलाने के स्थान पर सरकार उनके शोषण की अनदेखी कर शोषणकर्ताओं के हौसले बढ़ा रही है।
विधायक सोना देवी बावरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गॉंधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है और वह पूरी निष्ठा के साथ आम कार्यकर्ता की भांति पार्टी के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में भाजपा सरकार की जो कार्यप्रणाली रही है उसमें दलित विरोधी सोच हावी है, इसलिए पूरे प्रदेश में दलितों का हर स्तर पर दमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही दलितों के अधिकारों की रक्षा कर सकती है, इसलिए वह सचिन पायलट के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए समर्पित रहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Zamindara Party legislator Sona Devi Bawri has accepted the Congress partys membership
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan pradesh congress committee president sachin pilot, sachin pilot, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, rajasthan congress, jaipur congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved