• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाएं अपराधों के प्रति मूकदर्शक नहीं बनें, अपनी चुप्पी तोड़े

Women should not be mute spectators, break their silence - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट के सशक्त नारी सुरक्षित नारी अभियान के तहत महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए बड़ी चौपड़ एवं गौरव टॉवर पर जनजागरूकता के लिये मंगलवार शाम नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मेटं्रो) ऋचा तोमर ने कहा कि इस जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि महिलाएं घर में एवं बाहर तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अपराधों के प्रति मूकदर्शक बनकर रहती है। इस चुप्पी को महिलाएं अवश्य तोड़ें। कोई भी शिकायत हो तो पुलिस को अवश्य बताएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण जरूरी है, इसके लिए जनजागृति अभियान शुरू किया गया है। निर्भया स्क्वॉड घर-घर जाकर अलख जगा रही हैं। इस अवसर पर टांस वेलफेयर सोसायटी की बालिकाओं ने बड़ी चौपड़ एवं गौरव टॉवर पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। निर्भया स्क्वॉड एवं सोसायटी की बालिकाओं ने श्लोगन लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women should not be mute spectators, break their silence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women, mute spectators, break, silence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved