• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जहां भी पेयजल का संकट होगा वहां परिवहन के जरिए पहुंचाया जाएगा पानी

Wherever there is a crisis of drinking water, water will be transported through transportation - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि सरकार आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कृत-संकल्पित है। प्रदेश में जहां भी कहीं पेयजल की कमी आएगी, वहां परिवहन के जरिए जलापूर्ति की जाएगी। गोयल ने शून्यकाल में उठाए मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सांचौर शहर में प्रतिदिन 38 लाख लीटर पेयजल की जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेहड़ क्षेत्र के गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कुल 48 गांवों के लिए 10.18 करोड़ रुपए की लागत वाली 14 योजनाएं स्वीकृति के लिए प्रक्रियाधीन है। जलदाय मंत्री ने कहा कि एसओपी (सेडयूल ऑफ पावर) में कोई लिपिकीय त्रुटि रह गई थी, अब इसमें संशोधन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं, जल्द ही वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wherever there is a crisis of drinking water, water will be transported through transportation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wherever, there, crisis of drinking water, water, transported, through, transportation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved