• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वी यूनाइट फाउंडेशन का अचीवर्स अवॉर्ड समारोह, 35 लोगों को मिला सम्मान

We Unite Foundation Achievers Award Ceremony, 35 people honored - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा के पास कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में वी यूनाइट फाउंडेशन की ओर से आयोजित अचीवर्स अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर रहीं। वहीं आरयूएनएल के एमडी ओम प्रकाश कसेरा और समाजसेवी आशीष सराफ को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। फाउंडेशन के संरक्षक शक्ति सिंह, अध्यक्ष भरत राज और सचिव विजय शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर 35 व्यक्तियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा, खेल, एस्ट्रोलॉजी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग शामिल थे। वी यूनाइट फाउंडेशन समाज में एनीमल वेलफेयर और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय है। अब तक फाउंडेशन ने 10,000 से अधिक जानवरों के लिए फीडिंग 2,000 से ज्यादा पेड़ लगाने और गर्मियों में 2,500 परिंडे को बांधने का कार्य किया है। फाउंडेशन सचिव विजय शर्मा ने कहा कि समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कामों के जरिए हम लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और फाउंडेशन की आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। यह फाउंडेशन द्वारा आयोजित दूसरा अचीवर्स अवॉर्ड समारोह था, जिसमें समाज के लिए योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We Unite Foundation Achievers Award Ceremony, 35 people honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unite foundation achievers award ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved