• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जामड़ोली विमंदित संस्थान में सीएसआर के तहत धुलाई मशीन, ड्रायर, लाउण्ड्री व फ्लाई कैचर भेंट

Washing machine, dryer, laundry and fly catcher presented under CSR at Jamdoli Vimandit Sansthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने सीएसआर के तहत जामडोली स्थित संस्थान राजकीय बौद्धिक दिव्यांग स्कूल में विमंदित बच्चों, युवाओं, महिलाओं आदि के वस्त्रों आदि की धुलाई के लिए वस्त्र धुलाई मशीन, हाइड्रा मशीन, लॉउण्ड्री ड्रायर 30 किग्रा और 25 फ्लाईकैचर्स मशीन उपलब्ध कराई है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने आज इन मशीनों का लोकार्पण किया। आरएसजीएल एमडी रणवीर सिंह ने बताया कि इन मशीनों से संस्थान में कपड़ों, कंबल, चादरों आदि की धुलाई योग्य सामानों की धोने, सुखाने आदि का काम हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल की शासन सचिव वित्त राजस्व कृष्णाकांत पाठक की अध्यक्षता में गठित सीएसआर कमेटी की अनुशंसा पर यह कार्य कराया गया है। गौरतलब है कि राजकीय बाक्द्धिक दिव्यांग स्कूल जामडोली में विमंदित और दिव्यांगों की परवरिश की जाती है। कपड़ा धुलाई और सुखने का काम आधुनिक मशीनों से आसानी से हो सकेगा। इसके साथ फलाई केचर्स लगाने से मच्छरों से राहत मिल सकेगी।
इस अवसर पर आरएसजीएल के डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन, डीजीएम मानव संसाधन विवेक श्रीवास्तव, सीएफओ दीप्तांशु पारीक, डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएस आरएस अग्रवाल, पीआर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा,संस्थान के प्रभारी अजय आदि ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Washing machine, dryer, laundry and fly catcher presented under CSR at Jamdoli Vimandit Sansthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rsgl, csr, jamdoli vimandit sansthan\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved