• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपचुनाव के लिए मतदान अब 28 दिसम्बर को

Voting for the by-election now on December 28 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अलवर, भीलवाडा, चूरू, दौसा, धौलपुर, कोटा, नागौर, पाली एवं सीकर जिले की जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में सदस्यों के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए मतदान अब 28 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना 30 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इन पंचायतीराज संस्थाओं में मतदान 27 अक्टूबर एवं मतगणना 29 अक्टूबर को होनी थी। विधानसभा आम चुनाव, 2018 के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर अत्याधिक व्यस्तता होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध पर आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया था। उक्त जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में मतदान हेतु इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन उपयोग में ली जाएगी।
उप चुनाव की नवीन तिथि की घोषणा के साथ ही समस्त संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो जाएगी जो कि उप चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक जारी रहेगी। ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting for the by-election now on December 28
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state election commission, by-election, rajasthanelection2018, rajasthanelection 2018, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved