• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहरी समस्या समाधान शिविर : वार्डवार कैम्प से आमजन को मिल रही राहत

Urban Problem Resolution Camps: Ward-wise Camps Providing Relief to the Public - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर 2025 से 24 दिसम्बर 2025 तक “शहरी समस्या समाधान 2025“ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को जगतपुरा जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण जगतपुरा जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 59 से 63 एवं 68 कार्यालय जगतपुरा जोन नन्दपुरी अण्डरपास एवं झालाना जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण झालाना जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 64 से 67 एवं 69 से 72 कार्यालय जगतपुरा जोन नन्दपुरी अण्डरपास में आयोजित किया गया। वार्डवार शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। 19 दिसम्बर 2025, शुक्रवार को मालवीय नगर जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण मालवीय नगर जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 73 से 87 जोन कार्यालय गैराज परिसर लाल कोठी में आयोजित किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि ‘‘शहरी समस्या समाधान शिविर-2025’’ के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जायेगा। समस्याओं को चिह्नित करने एवं प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने के लिए वार्डवार प्रातः 10.00 बजे से 05ः00 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहतः-
जगतपुरा के स्थानीय निवासी किशन मीणाजी ने जगतपुरा जोन में चल रहे शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 में आए और अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया आवश्यक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने के कुछ समय पश्चात ही बिना किसी परेशानी के त्वरित गति के साथ किशन मीणा को शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के तहत विवाह प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किया गया जिससे किशन मीणा के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई और इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
जगतपुरा कच्ची बस्ती के स्थानीय निवासी नरेश कुमार ने जगतपुरा जोन में चल रहे शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया आवेदन करने के कुछ समय पश्चात ही नरेश कुमार को शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के अंतर्गत 15 हजार रूपये की लोन राशि स्वीकृत कर चेक प्रदान किया गया अपने इस कार्य के बिना किसी परेशानी के पूर्ण हो जाने पर नरेश के चेहरे पर मुस्कान छा गई और उन्होंने अपने इस कार्य के बहुत कम समय में पूरा हो जाने पर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की सरकार का धन्यवाद भी व्यक्त किया उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत प्राप्त हुई लोन राशि से वह अपने रोजगार को और अधिक बढ़ा सकेंगे।
जगतपुरा एवं झालाना जोन के शिविर में जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 26 आवेदनों के प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। घर-घर कचरा संग्रहण के 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जनआधार के 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सफाई के 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। खाद्य सुरक्षा के 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
शुक्रवार 19 दिसम्बर 2025 को यहाँ आयोजित होगा शिविर :
शुक्रवार को मालवीय नगर जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण मालवीय नगर जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 73 से 87 जोन कार्यालय गैराज परिसर लालकोठी में आयोजित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Urban Problem Resolution Camps: Ward-wise Camps Providing Relief to the Public
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jaipur municipal corporation, commissioner dr gaurav saini, urban problem resolution camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved