• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्टूबर 2022 में राजस्थान में हुआ अब तक का उच्चतम जी.एस.टी. संग्रहण, यहां देखें

The highest GST ever happened in Rajasthan in October 2022. Storage - Jaipur News in Hindi

जयपुर । वाणिज्यिक कर विभाग के मुख्य आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा माह अक्टूबर-2022 में कुल 3370.51 करोड रूपये के शुद्ध जीएसटी राजस्व का अर्जन किया गया है जिसमें से 1228.88 करोड रूपये एसजीएसटी का नगद संग्रहण एवं 2141.63 करोड रूपये का आईजीएसटी भुगतान शामिल है। जो कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य द्वारा संग्रहित अब तक का अधिकतम जीएसटी राजस्व है तथा यह दूसरी बार है जब राजस्थान राज्य द्वारा जीएसटी राजस्व संग्रहण में 3000 करोड रूपये का आंकडा पार किया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर-2021 की तुलना में अक्टूबर-2022 में राजस्थान राज्य में राजस्व संग्रहण में 36.60 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22,में माह अक्टूबर-2021 तक की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह अक्टूबर-2022 तक जीएसटी के शुद्ध राजस्व संग्रहण में कुल वृद्धि 33.02 प्रतिशत हुई है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकडो के अनुसार संपूर्ण देश में माल एवं सेवा कर का माह अक्टूबर-2022 में कुल नकद संग्रह 151718 करोड रूपये दर्शाया गया है। जिसमें कुल वृद्धि 18 प्रतिशत एवं राजस्थान राज्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शायी गई है। यह राज्य में माल एवं सेवा के उत्पादन, सृजन तथा मूल्य वृद्धि को परिलक्षित करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The highest GST ever happened in Rajasthan in October 2022. Storage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved