• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बौद्धिक क्षमताओं के विकास से युवा समृद्ध, संपन्न होंगे-राज्यपाल

The development of intellectual capabilities will lead to a prosperous and affluent youth—Governor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा को विवेक, समझदारी और ज्ञान से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने का अर्थ जीवन में सफल होना नहीं है। जीवन की सफलता बौद्धिक क्षमताओं के विकास से होती है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य की भावना का विकास हर व्यक्ति में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस भावना से ही जवाबदेही बढ़ेगी। राज्यपाल बागडे शनिवार को एक निजी विश्वविद्यालय में 'इण्डियाज इन्टरनेशनल मूवमेंट टू यूनाईट नेशन' के अंतर्गत ज़ेन जेड और ज़ेन अल्फा द्वारा शिक्षा और समाधान विषयक संवाद में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण पाया है। इसमें बहुत ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को प्रतिभाशाली बनाना है तो सामान्य ज्ञान से विद्यार्थी जुड़े। इसी से बच्चे बौद्धिक रूप में विकसित हो सकेंगे। राज्यपाल ने कहा कि युवा उच्च शिक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने आपको तैयार करें। उन्होंने कहा कि महिला पुरुष में अब भेद नहीं रह गया है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां लड़कों से शिक्षा में अधिक अच्छा प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने कमला भागवत सोहनी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। पर उसने हिम्मत नहीं हारी। अपने प्रयासों से वह पहली भारतीय महिला हुई जिसने भारत में सबसे पहले पीएचडी की। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मौजूद प्रोटीनों पर काम किया, और अनुसंधान में सेल्यूलर एंजाइम साइटोक्रोम सी की खोज की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मबल मजबूत रखे। इसी से वे जीवन में निरंतर आगे बढ़ सकेंगी।
बागडे ने कहा कि पेपर लीक की स्थितियां नहीं हो, इसके लिए कानूनी कार्यवाही ही पर्याप्त नहीं है। जीवन में नैतिकता, ईमानदारी, प्रामाणिकता होगी तो पेपर लीक नहीं होंगे। यह सब जीवनगत संस्कार है। इनसे जुड़ी शिक्षा से युवाओं को जुड़ना चाहिए। युवा पाठ्य पुस्तकें ही नहीं पढ़े बल्कि सामाजिक सरकारों से जुड़े ज्ञान के लिए भी प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, नैतिकता हर व्यक्ति के मन में होना जरूरी है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत के लोगों के पास नैतिकता आरम्भ से रही है। परन्तु अंग्रेजों के आने के बाद जो शिक्षा पद्धति लॉर्ड मैकाले ने प्रारम्भ की उससे जीवन में मूल्य गौण होते चले गये।
बागडे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ही नहीं उनका संरक्षण भी करें। अधिक गर्मी से बचाव का एक मात्र उपाय पेड़ ही हैं। उन्होंने कहा कि भले ही सौ एकड़ की जगह दस एकड़ में ही पेड़ लगाएं पर जो पेड़ लगाएं वह बचे रहे, इसका प्रयास जरूर करें। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए सभी बच्चों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए हर बच्चे को पेड़ लगाने और उनकी सार संभाल करने की आवश्यकता जताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The development of intellectual capabilities will lead to a prosperous and affluent youth—Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved