• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तरुछाया रेजीडेंसीः बिल्डर ने 8 महीने देर से किया रिफंड, अब 11.10% ब्याज भी देगा

Taruchaya Residency: Builder refunded 8 months late, now will also pay 11.10% interest - Jaipur News in Hindi

- गिरिराज अग्रवाल - जयपुर। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने तारुछाया कॉलोनाइज़र्स प्राइवेट लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह पीड़ित ग्राहक वैशाली नगर निवासी रीना अग्रवाल व अन्य को उनकी ₹5 लाख रुपए की जमा राशि 8 महीने देरी से लौटाने के लिए 11.10% वार्षिक ब्याज का भुगतान करे। प्रकरण के मुताबिक जयपुर में अजमेर रोड स्थित तारुछाया रेजीडेंसी प्रोजेक्ट में शिकायतकर्ता ने पहले फ्लैट नंबर 806 बुक कराया था और ₹5 लाख का अग्रिम भुगतान किया। बाद में उन्होंने यह बुकिंग रद्द कर दी और फ्लैट नंबर 306 बुक किया, लेकिन बिल्डर की शर्तों से असंतुष्ट होकर इसे भी रद्द कर दिया और राशि वापस मांग ली। बिल्डर ने SWAMIH फंड की शर्तों का हवाला देते हुए कहाकि जब तक नया खरीदार नहीं मिलेगा, तब तक राशि वापस नहीं की जा सकती। अंततः मार्च 2023 में राशि लौटा दी गई, लेकिन इसमें 8 महीने की देरी हो गई।
सुनवाई के दौरान बिल्डर का कहना था कि राशि पहले ही वापस कर दी गई है और अब कोई देनदारी नहीं बची। वहीं, शिकायतकर्ता के वकील ने दलील दी कि राशि में देरी से भुगतान होने के कारण ब्याज और मानसिक प्रताड़ना के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।
RERA सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि बिल्डर ने बिना किसी उचित कारण के शिकायतकर्ता की राशि 8 महीने तक रोके रखी, जो उचित नहीं था। इस आधार पर, अथॉरिटी ने बिल्डर को निर्देश दिया कि वह ₹5 लाख की राशि पर 11.10% वार्षिक ब्याज दर के अनुसार भुगतान करे।
RERA ने यह भी स्पष्ट किया कि मुआवजा देने का निर्णय किसी अन्य उपयुक्त फोरम में लिया जा सकता है। हालांकि, बिल्डर को ब्याज का भुगतान आदेश की वेबसाइट पर अपलोडिंग के 45 दिनों के भीतर करना होगा।
इस आदेश के बाद, फ्लैट बुकिंग को लेकर परेशान निवेशकों को राहत मिलने की उम्मीद है। RERA का यह फैसला रियल एस्टेट कंपनियों को चेतावनी है कि वे ग्राहकों के धन को अनुचित तरीके से न रोकें। - रेरा का फैसला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Taruchaya Residency: Builder refunded 8 months late, now will also pay 11.10% interest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan rera, taruchaya colonizers pvt ltd, annual interest, reena agarwal, vaishali nagar, delay, rera member sudhir kumar sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved