• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीएम राजे की नसीहत, शॉर्टकट के बजाए मेहनत के रास्ते पर चलें

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कार्यकर्ता आसान रास्ते एवं शॉर्टकट के बजाए मेहनत के रास्ते पर चलें और लोगों का विश्वास जीतें। उन्होंने स्वयं भाजयुमो में काम करते हुए ही मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि जब हम 36 की 36 कौमों को साथ लेकर चलते हैं तो हमें उनके साथ परिवार जैसा रिश्ता बनाकर आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलते हैं।मुख्यमंत्री शुक्रवार को इन्द्रलोक सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की पहली बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभक्ति सिखाने के साथ-साथ देश की अखण्डता बनाए रखने और संस्कृति को बचाए रखने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि इन्हीं सिद्धांतों को अपनाते हुए हम सबने विकास के एजेंडे पर चलने का प्रण लिया है। सीएम राजे ने कहा कि भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन से काम करते हुए हर कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं और पार्टी को और मजबूती प्रदान करने में योगदान दें।सीएम राजे ने स्वर्गीय प्रमोद महाजन को याद करते हुए अपने राजनीतिक जीवन में उनसे मिले मार्गदर्शन व सहयोग का जिक्र किया। राजे ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती पूनम महाजन की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने योग्य नेतृत्व और अनुभव से युवा मोर्चा को और आगे ले जाएंगी।भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पहचानती हैं एवं उन्हें पूरा समय देती हैं, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और आईटी के क्षेत्र में जो नवाचार किए गये हैं, उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष देश में 10 प्रतिशत नये मतदाता जुड़ रहे हैं। इन मतदाताओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Take the path of hard work instead of CM Raje, shortcut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister vasundhara raje, cm raje, rajasthan chief minister vasundhara raje, mp smt poonam mahajan, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved