• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राडार प्रणाली और अधिक सुदृढ़ करें - राजे

Strengthen the Radar System - Raje - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के बारे में पूर्वानुमान लगाने तथा समय पर अलर्ट जारी करने के लिए केन्द्र सरकार के मौसम विज्ञान विभाग को राडार प्रणाली और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आग्रह करें, ताकि ऎसी आपदाओं की सूचना और चेतावनी मिलने में जरा भी देरी ना हो। राजे शनिवार को मुख्यमंत्री निवास, 13 सिविल लाइन्स पर प्रदेश में 2 मई को आए आंधी-तूफान से प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। इस उच्चस्तरीय बैठक से एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों का दौरा कर तूफान से जान-माल की हानि का जायजा लिया एवं मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने भरतपुर, धौलपुर, अलवर और झुंझुनूं जिलों के तूफान प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली तथा पीने के पानी की आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान आपदा प्रबन्धन विभाग के सचिव हेमन्त गेरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strengthen the Radar System - Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, jaipur, radar system, cm raje, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved