• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेलकूद से कार्यस्थल पर बेहतर कार्य के लिए मिलती है अतिरिक्त ऊर्जा : पवन अरोड़ा

Sports gives extra energy for better work at workplace: Pawan Arora - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल आयुक्त पवन अरोड़ा ने जोधपुर में 17 से 20 दिसंबर को हुई खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक और मुख्य अभियंता द्वितीय श्री जी.एस. बाघेला को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया और बधाई दी। आयुक्त ने मंगलवार को अपने कक्ष में समिति के संयोजक का सम्मान करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से ना केवल कार्यस्थल पर होने वाला तनाव कम किया जा सकता है बल्कि बेहतर कार्य के लिए अतिरिक्त ऊर्जा भी विकसित की जा सकती है। उन्होंने ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर करवाने पर भी जोर दिया। अरोड़ा ने कहा कि मंडल की योजनाओं के सफल संचालन में मंडल टीम का अहम योगदान है। ऐसे में खेलकूद प्रतियोगिताओं से जुड़े रहने से मंडल को निरंतर अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक कार्मिकों को शामिल होने का भी आवाह्न किया।
इस अवसर पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दशरथ कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष भगवती प्रसाद, महासचिव प्रदीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports gives extra energy for better work at workplace: Pawan Arora
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gs baghela, pawan arora, dashrath kumar, bhagwati prasad, pradeep sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved