• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सम्यक -" विद्याश्री" योजना का शुभारंभ एक अगस्त को

Samyak-Vidyashree scheme to be launched on August 1 - Jaipur News in Hindi

- मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा एवम शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला करेंगे योजना की विधिवत शुरुआत जयपुर। प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्यक सिविल सर्विसेज की ओर से विद्याश्री योजना की विधिवत शुरूआत एक अगस्त से की जाएगी। इसकी शुरूआत मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में एक अगस्त को मंदिर महंत कैलाश शर्मा करेंगे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला उपस्थित होंगे। गौरतलब है कि इस योजना में आरएएस की तैयारी करने वाले अथ्यर्थियों को आर्थिक संबल स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत इसमें आरएएस फाउंडेशन की संपूर्ण कोर्स फीस 95 हजार के स्थान पर मात्र 51 हजार, तीन वर्षीय आरएएस काईजन कोर्स 1 लाख 40 हजार के स्थान पर 51 हजार मे, लाइव क्लासरूम 35 हजार के स्थान पर 11 हजार एवम आरएएस 2023 के विद्यार्थियों के लिए लाइव क्लासरूम प्रीलिम्स बैच 12500 के स्थान पर मात्र 5100 मे दिए जायेंगे। सम्यक की निदेशक वैष्णवी कौशल भारद्वाज ने बताया कि इन आकर्षक ऑफर्स मे स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन क्लासेज के साथ ही सम्पूर्ण पाठ्यसमग्री एवम मुख्य परीक्षा तक टेस्ट सीरीज एवम ऑनलाइन क्लासेज एवम लाइब्रेरी फैसिलिटी भी उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि विद्याश्री बैच के चीफ मेंटर आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एमएल कुमावत होंगे। भारद्वाज ने बताया कि यह प्रदेश में सिविल सर्विसेज भर्ती परीक्षाओं मे अब तक की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप है। उल्लेखनीय है कि आरएएस 2018 भर्ती परीक्षा मे प्रदेश टॉपर के साथ ही टॉप 10 मे 7, टॉप 100 मे 54 समेत 350 से अधिक चयन के साथ संस्थान का रिजल्ट प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रहा है।विद्याश्री योजना की शुभारंभ के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बडी संख्या में युवा रक्तदान करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samyak-Vidyashree scheme to be launched on August 1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, samyak civil services, vidyashree scheme, motidungari ganesh temple, education minister, bd kalla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved