• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरएसजीएल ने अपनाया ई-फाइलिंग सिस्टम, राजकाज पोर्टल से संचालित होंगी पत्रावलियां

RSGL adopted e-filing system, files will be operated from Rajkaaj portal - Jaipur News in Hindi

-आरएसजीएल बना डिजिटल भारत का हिस्सा -राजकाज पोर्टल पर कार्य करने का दिया प्रशिक्षण जयपुर। भारत सरकार के गैल गैस और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस आरएसजीएल अब राजस्थान सरकार के राजकाज पोर्टल से जुड़कर ई-फाइलिंग सिस्टम पर आ़ गया है। राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने कहा कि संस्था के कार्यों के त्वरित निस्तारण और पेपरलेस व्यवस्था में राजकाज पोर्टल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आरएसजीएल राजकाज पोर्टल पर आने के साथ ही डिजिटल भारत का हिस्सा बन गया है।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञों ने गुरुवार को खनिज भवन में आरएसजीएल के कार्मिकों को राजकाज पोर्टल के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
एमडी रणवीर सिंह ने कहा कि पत्रावलियों के निष्पादन में समय सीमा का ध्यान रखना जरुरी है। ई-प्लेटफार्म पर कार्य करने से पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण, कागज व समय की बचत और दस्तावेजों की ई-फाइलिंग संभव हो पाती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन, डीजीएम सीएनपी विवेक श्रीवास्तव डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएफओ दीप्तांशु पारीक, सलाहकार रविशंकर अग्रवाल, पी आर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोटा डीजीएम आनन्द आर्य, सीपी चौधरी, डिप्टी मैनेजर अविनाश, प्रशांत व अन्य कार्मिकों ने भी वर्चुअली हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RSGL adopted e-filing system, files will be operated from Rajkaaj portal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, government of india, gail gas, rajasthan government, rajasthan state gas rsgl, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved