• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में अब रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल, प्रदेश में 65 गिरफ्तार

Residents doctors strike in Jaipur, 65 arrested in the state - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के अधिकतर जिलों में शनिवार को डॉक्टर्स की गिरफ्तारी के बाद सेवारत चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं, लेकिन राजधानी जयपुर में सेवारत डॉक्टर हड़ताल पर नहीं हैं। हालांकि रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सेवारत डॉक्टरों के समर्थन में प्रदेश के सात कॉलेजों के रेजीडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए हैं। गिरफ्तारी के डर से सेवारत और रेजीडेंट डाॅक्टर भूमिगत हो गए हैं। राजस्थान प्रदेश में दो दिन में अब तक 65 डॉक्टर्स की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सोमवार को जयपुर में रेजिडेंट्स डॉक्टरों को समझाइश वार्ता के लिए बुलाया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. यूएस अग्रवाल ने रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद प्रतिनिधियों को सोमवार को मीटिंग के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि रेजीडेंट डाक्टर्स को समझाया जाएगा। विंग के एचओडी को भी इन्हें समझाने के निर्देश दिए। डॉक्टर की अधिकतम मांगें सरकार ने मान ली है। छोटी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Residents doctors strike in Jaipur, 65 arrested in the state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: residents doctors strike in jaipur, 65 doctors arrested in rajasthan, serving doctor away from strike in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved