भरतपुर।" भरतपुर जिले के कुम्हेर शहर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने छह बुजुर्गो को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग सुबह की सैर पर गए थे। कुम्हेर पुलिस थाने के थानेदार (एसएचओ) राम रूप मीणा ने कहा, "छह लोगों की उम्र 60 व 65 के बीच थी। वे लोग सुबह की सैर के बाद सड़क के किनारे आराम के लिए बैठे थे, जब एक वाहन ने सुबह 5 बजे उन्हें रौंद दिया।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीणा ने कहा कि सभी पीड़ितों को सिर में चोटें आई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चोट की वजह से उनकी मौत हो गई।
एसएचओ ने कहा कि मृतकों की पहचान रघुदयाल बघेल, प्रेम सिंह बघेल, निरोती सैनी, माखन नागर, हरि व रामेश्वर के रूप में की गई है।
चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया। लोगों ने वाहन की पहचान पिकअप के रूप में की है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope