• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 : मतदान उपरांत सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

Rajasthan Assembly General Election-2023: You will get digital certificate after uploading selfie after voting. - Jaipur News in Hindi

— मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा सर्टिफिकेट जयपुर । राजस्थान विधानसभा आम चुनाव- 2023 में मतदाताओं को शत—प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने की पहल की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस पर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर मतदान के उपरांत सेल्फी अपलोड करने वाले मतदाता को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाये गये है।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर स्थापित सेल्फी पॉइंट से मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in/ पर प्रदर्शित लिंक "Upload your Selfie and Download Digital Certificate" पर क्लिक कर पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा।
गुप्ता ने बताया कि सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर अन्य लिंक "Link to Download e-Pledge Certificate" प्रदर्शित कर दिया गया है जिस पर क्लिक करने पर राज्य के समस्त जिलों के जिलेवार लिंक प्रदर्शित किये गये है। संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करने पर उस जिले के पोर्टल से ई-प्लेज सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Assembly General Election-2023: You will get digital certificate after uploading selfie after voting.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan assembly, general election-2023, you will get digital certificate, after uploading selfie, after voting, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved