• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में मोबाइल पर भेजा क्यूआर कोड, बैंक खाते में सेंध लगाकर ऑनलाइन ठगे 90 हजार रुपए

QR code sent on mobile in Jaipur, 90 thousand rupees cheated online by breaking into bank account - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एक युवती के मोबइल पर क्यूआर कोड भेजकर सेना के फर्जी मेयर ने स्कैन करवाया। जिसके बाद बैंक खाते में सेंध लगाकर 90 हजार रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। मानसरोवर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रजत पथ मानसरोवर निवासी आयुषी रस्तोगी के साथ ठगी की वारदात हुई है। उन्होंने अपना फ्लैट किराए पर देने के लिए 99 एकड़ मैजिकब्रिक्स पर विज्ञापन डाला था। 14 जुलाई की शाम उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। फोनकर्ता ने स्वयं को आर्मी में मेजर होने बताया और आधार कार्ड, पेनकार्ड व कैंटीन कार्ड की फोटो उसे भेजकर विश्वास दिलाया। उसके फ्लैट को किराए पर लेने की मंशा बताकर बातचीत कर किराया तय किया। बैंक खाते में ऑनलाइन किराया डालने की कहकर पहले एक रुपए भेजने की कहा।
एक रुपए भेजने के साथ ही उसने क्यूआर कोड डाला। क्यूआर कोड स्कैन करते ही बैंक खाते से पांच बार में कुल 90 हजार रुपए निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर शातिर की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-QR code sent on mobile in Jaipur, 90 thousand rupees cheated online by breaking into bank account
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: qr code, sent on, mobile, jaipur, 90 thousand rupees, cheated online, breaking, bank account, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved