• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

Providing basic amenities to every household is our priority: Colonel Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 58 एवं 62 में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर जानकारी भी साझा की। यह हमने यह संकल्प भी लिया था कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दो-ढाई वर्षों से इसी संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं, जिसके कारण छोटी से छोटी समस्या की जानकारी भी तुरंत मिल जाती है और उसका शीघ्र समाधान किया जाता है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस अवसर पर 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई पेयजल पाइपलाइन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'हर घर जल' का संकल्प लिया है, उन्हीं के सपने को पूरा करने के लिए ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह, नितिन नबीन, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में दो कक्षाओं के निर्माण के लिए विधायक कोटे से सहायता राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांवों से लोग अपने घर और सुविधाएं छोड़कर अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए शहरों में आते हैं, उन्हें यहां ये सभी बुनियादी सुविधाएं और अवसर मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि नेवटा-सांझरिया क्षेत्र में सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। पृथ्वीराज नगर में करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज कार्य प्रगति पर है, जबकि सिरसी रोड से मुंडियारामसर तक लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज परियोजना तैयार की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Providing basic amenities to every household is our priority: Colonel Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, cabinet minister colonel rajyavardhan rathore, met citizens, jhotwara assembly constituency, wards 58 and 62, ongoing development work, upcoming plans, better health, education, living facilities, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved