• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वाइन फ्लू को लेकर राजनीति - गहलोत और सराफ आमने-सामने, यहां पढ़ें और सुनें

Politics on Swine Flu - Jaipur News in Hindi

जयपुर । प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। लगातार स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनजागरूकता से ही स्वाइन फ्लू को रोका जा सकता है। पीसीसी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे में स्वाइन फ्लू हुआ था, लेकिन समय रहते पांच दिन तक टेमीफ्लू दवा का सेवन किया और ठीक हो गया। लेकिन पूर्व भाजपा सरकार में तो चिकित्सा विभाग की लापरवाही से भाजपा की महिला विधायक की मौत हो गई थी। गहलोत ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर सभी अस्पतालों में जांच और दवाईयां निशुल्क है, और लोगों को सतर्कता रखते हुए स्वाइन प्लू का इलाज करवाना चाहिये। वहीं प्रदेश के पूर्व चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि अगर देखा जाये तो मुख्यमंत्री के गृह जिले में स्वाइन फ्लू के सर्वाधिक मरीज सामने आ रहे है और हाल यह है कि खुद मुख्यमंत्री और उनके चिकित्सा मंत्री इस पर केवल नियंत्रण का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
पूर्व चिकित्सा मंत्री सराफ ने कहा कि मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री द्वारा स्वाइन फ्लू की रोकथाम पर दिये जा रहे आश्वासन से काम नहीं चलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार माॅनिटरिंग होना जरूरी है।
सराफ ने कहा कि जागरूकता के अभाव में ही स्वाइन फ्लू बीमारी की चपेट में लोग आ रहे है। सरकार ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम और जागरूकता अभियान नहीं चलाया, इस कारण लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे है और प्रारम्भिक स्तर पर स्वाइन फ्लू बीमारी का पता चल जाता है तो इसका ईलाज सम्भव है।
सराफ ने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू खतरनाक स्तर पर फैल रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। स्वाइन फ्लू से प्रतिदिन लोग जान गंवा रहे है, आम व्यक्ति से लेकर खास तक इसकी चपेट में आ चुके है, फिर भी पता नहीं सरकार किस उधेड़बुन में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Politics on Swine Flu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister ashok gehlot, swine flu, former medical minister kalicharan saraf, temiflu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved