• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस उप निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021: नई सूची जारी

Police Sub Inspector Combined Competitive Examination-2021: New list released - Jaipur News in Hindi

- सफल अभ्यर्थियों की नई सूची जारी, 11 मार्च तक देनी होगी उपस्थिती जयपुर । पुलिस मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा— 2021 में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश की नई सूची जारी कर वेबसाइट पर अपलोड की है। सफल अभ्यर्थी को 11 मार्च 2024 तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ अजमेर में उपस्थिती देनी होगी।
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सचिन मित्तल ने बताया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा—2021 में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश की नई सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश अलग से नहीं भेजे जाएंगे।

एडीजी मित्तल ने बताया कि अभ्यर्थी नियुक्ति आदेश की प्रति, एग्रीमेंट एवं शपथ पत्र के प्रपत्र राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर पूर्ति करने के बाद 11 मार्च 2024 तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ अजमेर में अपनी उपस्थिति देंगे।
एडीजी ने बताया कि नियत दिनांक 11 मार्च तक उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिये जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police Sub Inspector Combined Competitive Examination-2021: New list released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police sub inspector, combined competitive examination-2021, new list released, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved