• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

गुलाबी नगरी - पर्यटन के इन्द्रधनुषी रंग

जयपुर । पर्यटन एवं मेहमान नवाजी के लिए राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगर के नाम से विश्व में मशहूर सबसे बड़ा नगर जयपुर सैलानियों की खास पसन्द है। यह पहला ऐसा प्राचीन नियोजित शहर है जहां चौड़ी सड़कें, चौपड़, प्राचीन ऊँचे-ऊँचे कलात्मक गुलाबी द्वार, महल, किले, राजाओं की छतरियां, मंदिर एवं बाग-बगीचे आदि अपने समय के वैभव की कहानी सुनाते हैं। जयपुर शहर को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1727 ई. में बसाया था और इस नगर का निर्माण एक बंगाली वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य ने किया था। देशी एवं विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में पूरे वर्ष जयपुर में चहल-कदमी करते हुए नजर आते हैं। जयपुर को बसे हुए 290 वर्ष पूरे हो चूके हैं। जयपुर पर्यटन की दृष्टि से किसी इन्द्रधनुष से कम नहीं हैं। सटी पैलेस- पुराने शहर के हृदय स्थल में राजस्थानी एवं मुगल शैली में निर्मित शासकों का महल जिसे ”सिटी पैलेस“ कहा जाता है स्थित है। यहां संगमरमर के स्तम्भों पर नक्काशीदार मेहराब, सोने व रंगीन पत्थरों की फूलों वाली आकृतियों के अलंकृन दर्शक को अचम्भित कर देते हैं। प्रवेश द्वार पर दो नक्काशीदार हाथी पहरेदार के रूप में खड़े नजर आते हैं। सिटी पैलेस में एक दर्शनीय संग्रहालय बनाया गया है। जहां राजस्थानी पोशाकों और मुगलों व राजपूतों के अस्त्र-शस्त्रों का बेहतरीन संग्रह किया गया है। विभिन्न रंगों व आकार वाली तराशी गई मूठ वाली तलवारें जिनमें मीनाकारी का जड़ाऊ कार्य एवं जवाहरतों से अलंकृत हैं। संग्रहालय में शाही कालीनों, साज-सामान, लघु चित्र, अरबी, फारसी, लेटिन व संस्कृत में दुर्लभ ज्योतिश एवं खगोल विज्ञान की रचनाओं के उत्कृष्ट संग्रह देखने को मिलते हैं। सीटी पैलेसे खुलने का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक है। प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। जंतर-मंतर- सिटी पैलेस के समीप ही स्थित ”जंतर-मंतर“ एक पत्थरों से बनाई गई खूबसूरत वेदशाला है। सवाई जयसिंह द्वारा देश में पाँच स्थानों पर बनाई गई वेदशालाओं में जयपुर की वेदशाला सबसे बड़ी और आकर्शक है। जंतर-मंतर के सभी यंत्रों का आकार और विन्यास वैज्ञानिक आधार पर किया गया है। सबसे बड़ा यंत्र है सूर्य घड़ी एवं प्रभावशाली यंत्र है राम यंत्र। सूर्य घड़ी से समय मालूम किया जाता है कि जबकि राम यंत्र ऊँचाई नापने के लिए बना है। यहां तारों की गणना करने वाले कई यंत्र तथा बारह राशियों के यंत्र देखते ही बनते हैं। जंतर-मंतर खुलने का समय प्रातः 9 बजे से सायं 4.30 बजे तक है।
हवामहल - शीतल हवा के लिए बनवाया गया हवामहल जंतर-मंतर के पीछे की ओर बड़ी चौपड़ के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित है। हवामहल जाने का रास्ता पीछे की ओर बना है। इसका निर्माण 1799 ई. में करवाया गया था। पाँच मंजिला हवामहल अपने अनेक खिड़कियों एवं झरोखों के साथ अद्भुत कारीगरी के लिए गुलाबी रंग में अपनी पहचान बनाता है। बताया जाता है कि इन झरोखों से रानियां सड़क पर निकलने वाले जुलूस एवं शोभा यात्राओं को देखा करती थी। यहां एक संग्रहालय भी स्थित है। हवामहल प्रातः 9 बजे से सायं 4.30 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pink City - Tourism Rainbow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pink city, jaipur hindi news, pink city jaipur, rajasthan hindi news, rajasthan news, nahargarh fort, jaigarh fort, amer, hawamahal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved