• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पायलट ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार माने जाने का किया स्वागत

Pilot welcomed the right to privacy as a fundamental right - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने निजता के अधिकार को माननीय उच्चत्तम न्यायालय द्वारा मौलिक अधिकार माने जाने का स्वागत किया है। पायलट ने कहा कि माननीय न्यायालय के इस फैसले ने नागरिकों के निजी अधिकारों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता व गरिमा को पुनर्स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय ने एनडीए सरकार द्वारा नागरिकों की निजी जिन्दगी व उनके डाटा पर सर्वीलियन्स के मकसद पर अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर न्यायालय व संसद में देश के नागरिकों की निजता व उनकी गरिमा के अधिकार के इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाकर सरकार की नीयत पर प्रश्रचिन्ह खड़े किए थे, जिसकी आज उच्चत्तम न्यायालय के फैसले से जीत हुई है। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का यह निर्णय भारत के नागरिकों के निजता के अधिकार के नए युग की शुरुआत है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pilot welcomed the right to privacy as a fundamental right
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pilot welcomed the right to privacy as a fundamental right, rajasthan pradesh congress committee president sachin pilot, congress state president sachin pilot, supreme court order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved