• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 17 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

Perform well in sports competition made head constable to 17 constable - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, 2016 के शूटिंग, जूडो एवं कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के फलस्वरूप पुरस्कार एवं पदोन्नति के लिए गठित खेल कमेटी की अभिशंसा पर 17 खिलाडिय़ों को कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर विशेष पदोन्नति दी गई है। मुख्य खेल अधिकारी एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन ओ.पी. गल्होत्रा ने बुधवार को बताया कि महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट ने आयुक्तालय जयपुर में पदस्थापित शशिकला कांस्टेबल 9871, ममता शर्मा कांस्टेबल 7790 व सुरेश कुमार कांस्टेबल 1950, जिला अलवर के कंवर सिंह कांस्टेबल 359 व कविता चौधरी कांस्टेबल 2381, जिला सीकर की भगवानी कांस्टेबल 1110 व मदीना कांस्टेबल 1299, एमबीसी, खैरवाड़ा की पिंकी कुमारी कांस्टेबल 248, चूरू की संगीता कांस्टेबल 1219, 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली के टिंकु कुमार कांस्टेबल 449, हाडीरानी महिला बटालियन अजमेर की कविता तेजी कांस्टेबल 279, 9वीं आरएसी टोंक के प्रमोद कुमार कांस्टेबल 492, 12वीं आरएसी दिल्ली की पूजा यादव कांस्टेबल 348, सवाईमाधोपुर जिले के अजित सिंह कांस्टेबल 190, उदयपुर जिले के शरद कुमार कांस्टेबल 1798, जिला अजमेर के दरियाव खान कांस्टेबल 1034 एवं धौलपुर जिले के सत्यप्रकाश कांस्टेबल 1019 को विशेष पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया है। गल्होत्रा ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी कांस्टेबल स्तर के हैं, जिन्हें हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया है। इन खिलाडिय़ों ने अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, 2016 के शूटिंग, जूडो एवं कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास में चार चांद लगाए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Perform well in sports competition made head constable to 17 constable
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: perform, sports competition, head constable, 17 constable, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved