• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशासनिक अनियमितता के विरोध में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ का विरोध 10 वें दिन भी जारी

Non-Teaching Employees Union protest against administrative irregularities continues for the 10th day - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में सोमवार को कर्मचारियों की जायज लंबित मांगों तथा व्याप्त प्रशासनिक अनियमितता के विरोध में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (NTSA) के समस्त सदस्यों द्वारा 1 अप्रेल से जारी विरोध प्रदर्शन 10 वें दिन भी जारी रहा। भ्रष्टाचार में लिप्त संस्थान के निदेशक जोकि पिछले 15 दिनों से संस्थान से अनुपस्थित थे, आज उपस्थित होकर लंबित जायज मांगो के संबंध में आधारहीन वार्ता की पहल की गई जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। अब से पहले भी निदेशक द्वारा इसी तरह से कर्मचारियों की जायज मांगो को गोलमोल बाते करके लंबित किया गया है। इस रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासनिक अधिकारी संस्थान के छात्रों एवं कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील है। MNIT के इतिहास में इतना गैर जिम्मेदार अधिकारी इनसे पहले कभी नहीं आये।
इस वार्ता में संघ अध्यक्ष द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि जब तक समस्त लम्बित जायज मांगो के कार्यालय आदेश नहीं निकलते तब तक समस्त कर्मचारीगण निदेशक कार्यालय के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Non-Teaching Employees Union protest against administrative irregularities continues for the 10th day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: non-teaching employees, union protest, administrative irregularities, jaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved